कुनिका और गौरव खन्ना के बीच तान्या मित्तल ने लगाई तिल्ली, खूब हुआ घमासान, प्रोमो में दिखी नए ड्रामे की झलक

submitted 10 months ago by theindiadaily to chat

'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. इस बार तान्या मित्तल ने घर में तहलका मचा दिया है, क्योंकि उन्होंने कुनिका सदानंद और गौरव खन्ना के बीच की मां-बेटे जैसी प्यारी बॉन्डिंग में दरार डाल दी. यह शो, जो 24 अगस्त 2025 को शुरू हुआ, पहले ही दिन से विवादों और टकरावों का गवाह बन रहा है.