बिग बॉस 19 का पहला हफ्ता ड्रामे, झगड़ों और ट्विस्ट्स से भरा रहा. शो ने शुरूआत से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, और अब वीकेंड का वार सलमान खान के गुस्से और कंटेस्टेंट्स की क्लास से और भी रोमांचक होने वाला है. इस बार सलमान के निशाने पर हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, जिनके पुराने जोक्स ने भाईजान को नाराज कर दिया है. आइए, जानते हैं इस हफ्ते के बिग बॉस हाउस में क्या-क्या हुआ और वीकेंड का वार क्यों बन रहा है सुर्खियों का हिस्सा.